स्वर्गीय श्री मदन मोहन उपाध्याय स्वतंत्रता सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, द्वारहाट , अल्मोड़ा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दिनांक 17अक्टूबर 2026 को ‘दीक्षारंभ तथा जागरूकता कार्यक्रम व निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया
दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक: 17 अक्टूबर 2026
स्वर्गीय श्री मदन मोहन उपाध्याय स्वतंत्रता सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, द्वारहाट , अल्मोड़ा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दिनांक 17अक्टूबर 2026 को ‘दीक्षारंभ तथा जागरूकता कार्यक्रम व निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं से परिचय कराना था, ताकि शिक्षार्थी अपनी शैक्षणिक यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.सी. पंत जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रकाश चंद्र ने दूरस्त शिक्षा के महत्व, स्वाध्याय, अनुशासन एवं शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में जानकारी प्रदान की,तथा साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों, असाइनमेंट, परीक्षा एवं परामर्श संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।अध्ययन केंद्र समन्वयक डा प्रकाश चंद्र ने बताया गया कि आगामी दिवसों में काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी । इसी प्रकार अन्य शिक्षकों द्वारा भी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक समन्वयक डा निर्दोषित बिष्ट द्वारा किया गया।वहाँ डा अंचलेश कुमार , डा प्राणवीर प्रताप चौहान ,डा अंजलि, श्री हरीश मेहरा श्रीमती ममता भट्ट , श्रीमती दीपा बेलवाल ,श्रीमती चंद्रा तथा संतोष जोशी इत्यादि उपस्थित रहे ।
- Log in to post comments
