सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार, प्रेरण कार्यक्रम एवं पुस्तक मेले का आयोजन
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार, प्रेरण कार्यक्रम एवं पुस्तक मेले का आयोजन।
उच्च शिक्षा को हर घर तक पहुँचाना विश्वविद्यालय का लक्ष्य : प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया पुस्तक मेले का अवलोकन।
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एवं पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अध्ययन सामग्री, दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना और अधिक से अधिक लोगों को उच्च शिक्षा से जोड़ना रहा तथा नए छात्रों को विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी प्रदान करना था ।
पुस्तक मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों की पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा को हर घर तक पहुँचाना तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाकर अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों एवं कामकाजी लोगों के लिए शिक्षा का एक उत्कृष्ट माध्यम है, जो विभिन्न कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न भाषाओं, व्यावसायिक विषयों और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर अपनी योग्यता एवं दक्षता में वृद्धि कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त कौशल और व्यावहारिक ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे में मुक्त विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अपनी सुविधानुसार अध्ययन करने और बेहतर भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्रदान करता है।
समन्वयक डॉ प्रेम प्रकाश ने अपने धन्यवाद वक्तव्य में माननीय कुलपति जी का आभार व्यक्त किया तथा सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अपर्णा सिंह, सहायक समन्वयक द्वारा किया गया ।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमति रेखा बिष्ट, कार्यालय स्टाफ श्रीमती मधु डोगरा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छात्रसंघ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
- Log in to post comments
