Skip to main content

स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने प्रोजेक्ट से संबंधित Project Synopsis Report विश्वविद्यालय को निम्नलिखित लिंक के माध्यम से दिनांक 30/11/2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्रोजेक्ट सिनॉप्सिस जमा करने हेतु लिंक:
https://forms.gle/ExENRd1rD2ofZ9Ud7 

प्राप्त प्रोजेक्ट सिनॉप्सिस का विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के उपरांत विश्वविद्यालय द्वारा संस्तुत (Approved) प्रोजेक्ट का विवरण विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने अथवा विश्वविद्यालय द्वारा प्रोजेक्ट अस्वीकार किए जाने की स्थिति में विद्यार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

प्रोजेक्ट तैयार करने एवं जमा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

विद्यार्थियों एवं अध्ययन केंद्रों को प्रोजेक्ट तैयार करने एवं जमा करने के संबंध में निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा:

  1. प्रोजेक्ट निर्माण: प्रोजेक्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रारूप के अनुरूप ही तैयार किया जाना चाहिए।

  2. प्रोजेक्ट गाइड एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर के हस्ताक्षर: प्रोजेक्ट रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजने से पूर्व प्रोजेक्ट गाइड एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर से उसका परीक्षण एवं अग्रसारण कराना अनिवार्य है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर दोनों के हस्ताक्षर होना आवश्यक है। हस्ताक्षर के अभाव में विश्वविद्यालय द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट अस्वीकार कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी विद्यार्थी की होगी।

  3. मूल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करना: विद्यार्थी यह सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय को प्रेषित की जाने वाली प्रोजेक्ट रिपोर्ट की छायाप्रति (Photocopy) के स्थान पर मूल प्रिंटआउट (Original Printout) ही जमा किया जाए। छायाप्रति प्राप्त होने की स्थिति में प्रोजेक्ट रिपोर्ट अस्वीकार कर दी जाएगी।

  4. अध्ययन केंद्र पर प्रोजेक्ट जमा करना: विद्यार्थी अपनी पूर्ण प्रोजेक्ट रिपोर्ट संबंधित अध्ययन केंद्र पर जमा करेंगे। प्रोजेक्ट गाइड एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर रिपोर्ट का परीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रोजेक्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है। संतुष्ट होने के उपरांत वे रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।

  5. प्रोजेक्ट गाइडलाइन्स का पालन: प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी विद्यार्थियों एवं अध्ययन केंद्रों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रोजेक्ट तैयार करने से पूर्व इन दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा उनका अनिवार्य रूप से पालन करें।

  6. अध्ययन केंद्रों द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रेषित करना: अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों से प्राप्त प्रोजेक्ट रिपोर्ट की समुचित सूची तैयार कर सभी रिपोर्टों सहित विश्वविद्यालय को प्रेषित करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रोजेक्ट रिपोर्ट विश्वविद्यालय को दिनांक 30/12/2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएं, ताकि उनका मूल्यांकन निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराया जा सके।

निर्धारित समय-सीमा के भीतर विश्वविद्यालय को प्रोजेक्ट रिपोर्ट उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी एवं अध्ययन केंद्र स्वयं उत्तरदायी होंगे।

 

Date
English