उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के बीएड विशेष शिक्षा विभाग में अध्यनरत आदर्श अध्ययन केंद्र, देहरादून में नामांकित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन/प्रेरण कार्यक्रम का सफल आयोजन देहरादून परिसर में किया गया
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के बीएड विशेष शिक्षा विभाग में अध्यनरत आदर्श अध्ययन केंद्र, देहरादून में नामांकित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन/प्रेरण कार्यक्रम का सफल आयोजन देहरादून परिसर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ सुभाष रमोला द्वारा अपने उद्बोधन में मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही माननीय कुलपति जी की प्रेरणा से विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित किये जा रहे पुस्तक मेलों के विषय में जानकारी दी गई और प्रतिभागियों को बताया गया कि पुस्तक मेले का लाभ विद्यार्थी अपने क्षेत्र के निवासियों को भी लेने के लिए प्रेरित करें। विद्यार्थी ही विश्वविद्यालय के रोल मॉडल हैं जो कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियां को आम जनता तक पहुंचने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। और साथ ही विश्वविद्यालय से अधिक अधिक लोगों को जोड़ने में सहयोग करेंगे। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सहायक निदेशक गोविंद सिंह रावत ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी प्रक्रिया और ऑनलाइन असाइनमेंट से संबंधित जानकारियां साझा की । पाठ्यक्रम समन्वयक सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा विद्यार्थियों को बीएड विशेष शिक्षा की ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ पाठ्यक्रम की रूपरेखा बताई गई साथ ही प्रत्येक सेमेस्टर में होने वाले प्रयोगात्मक कार्यों से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। प्रेरण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी प्रभारी परिसर निदेशक, सहायक क्षेत्रीय निदेशक व पाठ्यक्रम समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री बृजमोहन सिंह खाती समेत बीएड विशेष शिक्षा के प्रथम सेमेस्टर के 150 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
