उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नव प्रवेशितों के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नव प्रवेशितों के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में महाविद्यालय सभागार में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय गोपेश्वर केंद्र में सुविधाओं एवं विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी प्रदान करना है।
केंद्र समन्वयक डॉ जगमोहन सिंह नेगी ने इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रवेश एवं परीक्षा की व्यवस्था एवं संरचना को विस्तारपूर्वक बताया।डॉ नेगी ने मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री को प्राप्त करने तक की डिजिटल सुविधाएं और सावधानियों का ब्यौरा दिया।
क्षेत्रीय समन्वयक डॉ प्रियंका लोहानी ने केंद्र की उपलब्धियों एवं प्रगति पर खुशी जताते हुए कहा कि शनिवार एवं रविवार को आयोजित होने वाले काउंसलिंग सत्र का लाभ विद्यार्थियों को लेना चाहिए। उन्होंने यू ट्यूब पर मुक्त विश्वविद्यालय की सुविधाएं एवं हेलो हल्द्वानी एफएम पर डिजिटल एवं ऑडेबल स्टडी मैटिरियल के विषय भी बताया।
सह समन्वयक डॉ सुमित सिंह सजवाण द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम योजना का परिचय प्रस्तुत किया गया।
केंद्र में विविध विषयों के काउंसलर द्वारा विषय के महत्व एवं करियर में संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर डॉ दिनेश सती, डॉ ज्योति टम्टा,डॉ अभय कुमार, डॉ दिकपाल सिंह कंडारी, डॉ मनीष कुमार, डॉ सौरभ कुमार, डॉ राजेश चन्द्रियाल, डॉ दिनेश कुमार,ऋतिक सिंह,पंकज सती सहित नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
