Skip to main content

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों एवं अनुभाग सहायकों हेतु प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का समापन

Program
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों एवं अनुभाग सहायकों हेतु प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा दिनांक 22 एवं 23 अक्टूबर, 2026 को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्मिकों एवं अनुभाग सहायकों हेतु आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में श्री किशन नाथ, अपर सचिव (सेवानिवृत्त), उत्तराखंड शासन, देहरादून ने प्रतिभागियों को प्रशासनिक नियमों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में माननीय कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में CIQA के निदेशक प्रोफेसर गिरजा पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन CIQA के अतिरिक्त निदेशक प्रोफेसर गगन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सेवा एवं अधिष्ठान नियमों, कार्यालयीन प्रक्रियाओं एवं अनुपालन, राजकीय सेवाओं की सामान्य सेवा शर्तों, स्थायीकरण, ज्येष्ठता, पदोन्नति तथा धारणाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना तथा कार्मिकों की कार्यक्षमता, दक्षता एवं कौशल में वृद्धि करना था। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय की प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने तथा कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।