हुकुम सिंह बोरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र कोड 17071 द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया
हुकुम सिंह बोरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र कोड 17071 द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. महेश चंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया तथा उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेशोपरांत शैक्षणिक प्रक्रिया, विभिन्न पाठ्यक्रमों, असाइनमेंट, परीक्षा एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। साथ ही, निःशुल्क पुस्तक मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने तथा दूरस्थ शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं एवं अवसरों से परिचित कराते हुए अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
- Log in to post comments
