Skip to main content

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र 14018, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) में सत्र 2026–27 के अंतर्गत दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया

Program
दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र 14018, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) में सत्र 2026–27 के अंतर्गत दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर मुक्ता डंगवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उन्हें विश्वविद्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इसके साथ ही अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं सह-समन्वयक द्वारा विद्यार्थियों को उनके सब्जेक्ट, पाठ्यक्रम तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित निःशुल्क पुस्तक मेले में विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई से संबंधित आवश्यक पाठ्य सामग्रियां मुफ्त वितरित की गईं, जिसका छात्रों ने भरपूर लाभ उठाया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।